जौनपुर की आरकेस्ट्रा डांसर के साथ झूंसी के होटल में सामूहिक दुष्कर्म
थाना क्षेत्र के एक होटल में शनिवार की रात जौनपुर की रहने वाली आरकेस्ट्रा डांसर को काम देने के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया ग toया। घटना की जानकारी देर रात को मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। भुक्तभोगी युवती की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। भुक्तभोगी युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वारदात से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
जौनपुर की रहने वाली एक युवती आरकेस्ट्रा में डांसर है। वह नैनी में किराए पर कमरा लेकर रहती है। युवती के मुताबिक शनिवार की देर शाम को उसके मंझनपुर कौशांबी के रहने वाले परिचित ने फोन कर झूंसी के होटल में काम देने के बहाने बुलाया। युवती के आरोप के मुताबिक होटल पहुंचने पर उसने कमरे में अपना सामान रख दिया। आरोपी युवक के कहने पर होटल के किचन में उसने खाना बनाया।
इसी बीच मुख्य आरोपी युवक के तीन दोस्त भी होटल के कमरे में पहुंच गए। आरोप है कि खाना खाने के बाद चारों युवकों ने उसे दबोचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया तो चारो आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। इंसपेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि चारो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। युवती को शनिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। घटना से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
यौन शक्ति के लिए रामबाण है मिश्री, छोटी-मोटी बीमारियों का भी इलाज
घर में प्रसाद के तौर पर, कई बार खाने के बाद मिश्री खूब खाई होगी। कई बार छुपाकर भी खाई है। मिश्री अपने स्वाद के लिए जितनी जानी जाती है उससे ज्यादा इसके कई सारे फायदे हैं। जानिए कैसे इसे खाकर सेहत को फायदा होता है।
गला खराब होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर पिएं आराम मिलेगा। खराश होने पर थोड़ी सी मिश्री खाएं, खराश दूर होगी।
मिश्री सेहत को फायदा पहुंचाने के साथ ताजगी भरी ड्रिंक के रुप में भी प्रयोग की जाती है। कई जगह पर मिश्री को पानी में मिलाकर पिया जाता है। इससे पाचन सही रहता है और तरावट भी मिलती है।मुंह के छाले होने पर मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर
बना लें। इस पेस्ट को छाले पर लगाएं। झट दूर होंगे छाले।
नकसीर होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर सूघंने पर आराम मिलता है।इसके अलावा मिश्री को भिंडी की जड़ के साथ मिलाकर खाने से सेक्स पावर बढ़ती है। इतना ही नहीं केसर और दूध के साथ मिश्री का सेवन करने से यौन दुर्बलता का अंत होता है।
प्रेमी को काबू में रखने के लिए प्रेमिका करती थी ये घिनौना काम, खुलासे से पुलिस भी हैरान
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर के पनकी में महिला प्रेमी को वशीभूत करने के लिए नरमुंडों को घर पर रखकर तंत्र साधना करती थी। नरमुंड मिलने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने महिला और एक पुरुष तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।
बांदा निवासी तांत्रिक से महिला ने ये नरमुंड पांच हजार रुपये में खरीदे थे। पूजा विफल होने पर उसने सोमवार तड़के नरमुंड प्लाट में फेंक दिए थे। पिछले तीन सालों से दोनों तंत्र-मंत्र कर रहे थे। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कांशीराम कालोनी पनकी निवासी गीता के पति की मौत हो चुकी है।
उसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। करीब तीन साल पहले बांदा के रेउना निवासी तांत्रिक राम मनोहर से गीता की नौबस्ता में मुलाकात हुई थी। राम मनोहर ने गीता को बताया था कि वो किसी को भी तंत्रमंत्र से वशीभूत कर सकता है। गीता ने अपने एक प्रेमी को वशीभूत करने की बात उससे कही।
कुछ समय बाद राम मनोहर ने कानपुर आकर गीता को पांच हजार रुपये में पांच नरमुंड दिए थे। घर पर पूजा भी कराई थी। पूजा कराने के भी पांच हजार रुपये लिए थे। एसपी के मुताबिक महिला पिछले तीन वर्षों से पूजा कर रही थी। उसका कहना है कि जब उसे कुछ हासिल नहीं हुआ तो नरमुंड फेंक दिए थे।
दिवाली पर नहीं आया मनोहर, नहीं हो सकी पूजा
पुलिस के मुताबिक सात नवंबर को मनोहर शहर आया था। तब उसकी गीता से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच विवाद हुआ था। गीता का कहना था कि पूजा पाठ का कोई फायदा नहीं हुआ है। हालांकि वह यह कहकर चला गया कि दिवाली की रात घर आएगा। मगर वह नहीं आया। तब से महिला पूजा कराने के लिए उस पर दबाव बना रही थी। please comment and subscribe
0 Comments
thanks for reading and visits this site